GK | National And International Award | Prize | Medal | राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारो की हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी

National And Internation Award | Prize | Medal | राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार की हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी 

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) - भौतिकी ,रसायन विज्ञान, चिकित्सा, शांति, साहित्य, अर्थशास्त्र में मानवता के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह विश्व का अंतराष्ट्रीय सर्वोच्च  पुरस्कार है। पहला नोबेल शान्ति पुरस्कार रेड क्रास के संस्थापक हेनरी डयूनेन्ट और फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक फेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। भारत एवं एशिया में श्री रविन्द्र नाथ टैगोर को प्रथम नोबेल सन 1913 में साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया गया है। अभी तक भारत में 9 व्यक्ति नोबेल पुरस्कार से पुरुस्कृत हो चुके है। 

  1. रविन्द्र नाथ टैगोर 1913 में साहित्य के क्षेत्र में। 
  2. सी.वी.रमन 1930 भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में। 
  3. हरगोविंद खुराना 1968 संयुक्त रूप से चिकित्सा क्षेत्र में।
  4. मदर टेरेसा 1979 शान्ति के क्षेत्र में।
  5. यस. चन्द्रशेखर 1983 भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में। 
  6. अमर्त्य सेन 1998 अर्थशास्त्र के क्षेत्र में। 
  7. वेंकटरमन रामकृष्णन 2009 संयुक्त रूप से रसायन क्षेत्र में।
  8. कैलाश सत्यार्थी 2014 संयुक्त रूप से शान्ति के क्षेत्र में।  
  9. अभिजीत बनर्जी 2019 अर्थशास्त्र के क्षेत्र में।

भारत रत्न (Bharat Ratna) - उच्चतम क्रम की असाधारण राष्ट्रीय सेवा/प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है। यह भारत का राष्ट्रीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान  है। सर्वप्रथम सन 1954 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन , सी.वी. रमन एवं सी. राजगोपालचारी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) - खेलों में उत्कृष्ट कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 1985 में इसकी स्थापना की गयी थी। भालचंद्र भास्कर भागवत (कुश्ती), ओम प्रकाश भारद्वाज (मुक्केबाजी), और ओ एम. नांबियार (एथलेटिक्स) में प्रथम द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे 

अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) - राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए अर्जुन अवार्ड दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1961 में हुई थी। 

धन्वंतरि पुरस्कार (Dhanvantri Award) - चिकित्सा विज्ञान में योगदान के लिए धन्वंतरि पुरस्कार दिया जाता है।धनवंतरी का प्रमुख उल्लेख वेद एवं पुराणों में आयुर्वेद के भगवान के रूप में देखने को मिलता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार लोग अपनी अच्छी सेहत के लिए धनवंतरी का आशीर्वाद लेते हैं। भारत सरकार हर साल धनवंतरी त्रयोदशी को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाता है। 2016 से धनवंतरी पुरस्कार मुख्य रूप से चिकित्सा के क्षेत्र में दिया जाता है। धनवंतरी पुरस्कार के आयोजन में हर साल भारत सरकार एक भव्य समारोह आयोजित करती है। इसी दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में जिन हस्तियों ने बेहतर काम किया है, उसके आधार पर धनवंतरी पुरस्कार दिया जाता है 

अशोक चक्र (Ashok Chakra)अशोक चक्र भारत में शांति के समय दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता, शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। अशोक चक्र राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। 1952 में इसकी स्थापना की गयी थी।  अभी तक 90 सैनिकों और असैनिकों को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। 

एशियाई पुरस्कार(Asian Award) - वैश्विक के अंतर्गत यह पुरस्कार एशियाई समुदाय जिनमें व्यापार, परोपकार, मनोरंजन, संस्कृति और खेल आदि 14 श्रेणियों में शामिल हैं। 

ऑस्कर पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) (Oscar Award) - सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता के लिए ऑस्कर पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह एक अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार है।  

बुकर पुरस्कार (Booker Prize) - अंग्रेजी भाषा में लिखा गया सर्वश्रेष्ठ मूल उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार दिया जाता है। 

बोवेले (Bowelay) - वास्तुकला में उत्कृष्टता के लिए बोवेले पुरस्कार दिया जाता है। 

हाबिल पुरस्कार (Abel Prize) - गणित के  क्षेत्र में उत्कृष्ट वैज्ञानिक कार्य के लिए यह पुरस्कार होता है। 

दादा साहब फाल्के पुरस्कार(Dadasaheb Phalke Award) - भारतीय सिनेमा की ख्याति एवं विकास के दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

ग्रैमी पुरस्कार (Grammy Award) - संगीत उद्योग में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्रैमी पुरस्कार होता है। 

ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyan Chand Award) - खेलों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 

मैग्सेसे पुरस्कार(Magsaysay Award) - सार्वजनिक सेवा,सामुदायिक नेतृत्व ,साहित्य, पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मैग्सेसे पुरस्कार दिया जाता है। 

आगा खान पुरस्कार (Aga Khan Award) - वास्तुकला में उत्कृष्टता के लिए। 

जी डी बिड़ला पुरस्कार (G. D. Birla Award) - भारतीय वैज्ञानिक द्वारा किए गए उत्कृष्ट वैज्ञानिक अनुसंधान के. लिए।  

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Gyanpith Award) - साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान। 

इंदिरा गांधी पुरस्कार ( Indira Gandhi Prize) - शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान। 

जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार (Jawaharlal Nehru Award)- अंतराष्ट्रीय समझ और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट योगदान। 

पुलित्जर पुरस्कार(Pulitzer Prize) - पत्रकारिता, संगीत, साहित्य में उत्कृष्टता। 

कालिदास सम्मान(Kalidas Samman) - शास्त्रीय नृत्य, रंगमंच और प्लास्टिक कला शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट उपलब्धि। 

महात्मा गांधी शांति पुरस्कार(Mahatma Gandhi Peace Prize) - सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए योगदान। 

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (National Bravery Award) - सभी बाधाओं के खिलाफ बहादुरी के सराहनीय कार्य। 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार(National Film Award) - भारतीय सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किये जाते है। 

पद्म विभूषण(Padma Vibhushan) - असाधारण और विशिष्ट सेवा। 

परमवीर चक्र-Param Vir Chakra)- युद्ध-काल के दौरान वीरता के विशिष्ट कृत्यों का प्रदर्शन। 

पद्म भूषण (Padma Bhushan)- उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा। 

पद्म श्री (Padma Shri) - कला, शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, चिकित्सा, खेल, और सार्वजनिक मामलों के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान। 

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार(Shanti Swarup Bhatnagar Prize) - विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट भारतीय कार्य। 

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार(Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) - खेल में शानदार और बेहतरीन प्रदर्शन। 

सरस्वती सम्मान (Saraswati Samman) - उत्कृष्ट गद्य या काव्य साहित्यिक कृतियाँ में योगदान। 

साहित्य अकादमी पुरस्कार(Sahitya Akademi Award) - साहित्यिक योग्यता की सबसे उत्कृष्ट पुस्तकों के लेखक को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 

कलिंग पुरस्कार(Kalinga Prize) - वैज्ञानिक विचारों को प्रस्तुत करने में असाधारण कौशल के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 

आशा करता हूँ छात्र -छात्राओं एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए यह लेख अवश्य ही उपयोगी होगी। लेख को अपने घर , स्कूल आदि में पढ़ने वाले बच्चों तक अवश्य ही शेयर कीजियेगा। आपके शेयर करने से ही लेख तैयार करने का उद्देश्य पूर्ण होगा। 

-ईश्वर तड़ियाल "प्रश्न" (एडमिन /लेखक )

यह भी पढ़िए -

और अधिक प्रेरणादायक कविता एवं लेख पढ़े -

Watch Short Motivational Youtube Vedio-

देखिए हिंदी एवं अंग्रेजी में सामान्य ज्ञान यूट्यूब विडियो -

देखिए अन्य हिंदी प्रेरणादायक यूट्यूब विडियो -


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

आपको पोस्ट कैसी लगी , अपने सुझाव अवश्य दर्ज करें।