गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | भारतीय संविधान | प्रश्न एवं उत्तर

गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | भारतीय संविधान |  प्रश्न एवं उत्तर 

प्रिय पाठक एवं छात्र -छात्राओं ! गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।  गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर सम्बन्धित उपयोगी  प्रश्नावली का संकलन कर ब्लॉग में आपके साथ शेयर कर रही हूँ। आशा है कि प्रश्नावली आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी । 
- लक्ष्मी चौहान , राजकीय प्राथमिक विद्यालय उत्तीर्छा , विकास क्षेत्र दुगड्डा ,जनपद पौड़ी गढ़वाल

प्रश्न 1 - 26 जनवरी को किस रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर - गणतंत्र दिवस के रूप में

प्रश्न 2 - 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है ?
उत्तर - क्योंकि 26 जनवरी को भारतीय संविधान लागू हुआ था।

प्रश्न 3 - भारत का पहला गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था ?
उत्तर - 26 जनवरी 1950

प्रश्न 4 - संविधान सभा के कितने सदस्यो ने भारत के संविधान की हस्तलिखित कापियों पर हस्ताक्षर किए थे ?
उत्तर - 284

प्रश्न 5 - प्रथम गणतंत्र दिवस के समय भारत के राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर - डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

प्रश्न 6 - भारतीय संविधान को कौन कौन सी भाषाओं में लिखा गया है ?
उत्तर - हिंदी और अंग्रेजी

प्रश्न 7- प्रथम गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन थे ?
उत्तर - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ( सुकर्णो)

प्रश्न 8 - गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे को कौन फहराता है ?
उत्तर - भारत के राष्ट्रपति

प्रश्न 9 - गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति को कितने तोपो की सलामी दी जाती है ?
उत्तर - 21

प्रश्न 10 - तिरंगे के बीच में उपस्थित चक्र में कितनी तीलिया है ?
उत्तर - 24

प्रश्न 11 - तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में कब स्वीकार किया गया था ?
उत्तर - 22 जुलाई 1947

प्रश्न 12 - गणतंत्र दिवस की परेड किस स्थान से शुरू होती है ?
उत्तर - राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक

प्रश्न 13- गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है ?
उत्तर - वीरता पुरस्कार

प्रश्न 14 - गणतंत्र दिवस के जुलूस में कितने सैन्य दल ( फोर्स) हिस्सा लेते हैं ?
उत्तर - 3 दल ( भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौ सेना)

प्रश्न 15 - गणतंत्र दिवस से संबंधित 29 जनवरी के कार्यक्रम को क्या कहते हैं ?
उत्तर - बीटिंग रिट्रीट

प्रश्न 16 - 26 जनवरी 1950 को पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने तिरंगा कहां फहराया था ?
उत्तर - इरविन स्टेडियम (अब मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम)

प्रश्न 17 - भारतीय संविधान का जनक किसे कहते हैं ?
उत्तर - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को

प्रश्न 18 - संविधान को बनाने में कुल कितना समय लगा था ?
उत्तर - 2 साल 11महीने और 18 दिन

प्रश्न 19 - भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर - डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

प्रश्न 20 - विश्व का सबसे पुराना लिखित संविधान कौन सा है ?
उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान


प्रश्न 21 - किस देश का संविधान सबसे बड़ा है ?
उत्तर - भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

प्रश्न 22 - संविधान के पहले पेज पर किसकी फोटो अंकित है ?
उत्तर - अशोक स्तंभ के तीन शेर अंकित हैं।

प्रश्न 23 - भारत का प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ( CDS) किसे नियुक्त किया गया था ?
उत्तर - जनरल विपिन रावत को

प्रश्न 24 -वर्तमान समय में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) कौन हैं ?
उत्तर - भारतीय सेना के (रिटायर्ड) लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान

प्रश्न 25 - गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि कौन हैं ?
उत्तर - मिस्र के राष्ट्रपति ( President of Egypt) अब्देल फतह अल सी सी

नवीनतम पोस्ट -

यह भी पढ़िए -

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

आपको पोस्ट कैसी लगी , अपने सुझाव अवश्य दर्ज करें।